हिमाचल में शीतलहर, अधिक बर्फबारी के आसार

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 29 जनवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भयानक शीत लहर की चपेट में हैं। शिमला में 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्य में अभी और बर्फबारी व बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण एक फरवरी तक राज्य में बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।”

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कई जगहों पर रात में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। शिमला में सोमवार को भी हल्की बर्फबारी हुई।

मनाली में ‘स्नो एंड अवलांच स्टडी इस्टैब्लिशमेंट’ ने लोगों को ढलान वाली जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी है, जो बर्फ से ढके हुए हैं।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया गया है।

मनाली में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि धर्मशाला में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कुफरी में शून्य से 3.8 डिग्री नीचे और डलहौजी में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर कल्पा में तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे और लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022