हिमालयी राज्यों में नए पर्यटन गंतव्य विकसित करने की अपील

Follow न्यूज्ड On  

देहरादून, 28 जुलाई (आईएएनएस)| हिमालयी राज्यों के सम्मेलन में रविवार को केंद्र से नए पर्यटक गंतव्यों के विकास, एक नया केंद्रीय मंत्रालय व पहाड़ी राज्यों से व्यापक रूप से पलायन को रोकने के कदम उठाने व पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा के लिए ग्रीन बोनस दिए जाने की मांग की गई। दस हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों ने मसूरी के हिल रिसॉर्ट में मुलाकात की और इन राज्यों में नए पर्यटन स्थलों के विकास का आग्रह किया। ये मांग पुराने पहाड़ी रिसॉर्ट के संतृप्त होने की सीमा तक पहुंचने के बाद की गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सम्मेलन में भाग लिया और हिमालयी राज्यों से जुड़े सभी मुद्दों पर जरूरी मदद दिए जाने का भरोसा दिया।

कान्क्लेव के अंत में मीडिया को जानकारी देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र को पहाड़ों से व्यापक पलायन को रोकने के लिए जल्दी कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों के लिए एक अलग मंत्रालय की स्थापना की जानी चाहिए।

ग्रीन बोनस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्य देश के लिए पर्यावरण सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। नदी जल, स्वच्छ वायु व जंगलों को संरक्षित करने के लिए उत्तराखंड वित्तीय सहयोग की मांग कर रहा है। इसे ग्रीन बोनस का नाम दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमालयन कान्क्लेव हर साल आयोजित होगा।

एक मसूरी प्रस्ताव भी पारित किया गया।

इसमें कहा गया, “पहाड़ी राज्य हमारे संपन्न हिमालयी विरासत के संरक्षण और राष्ट्र की समृद्धि व लोकाचार के संरक्षण के प्रयास का संकल्प लेते हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022