हिंद महासागर में चीन की उपस्थिति पर भारत की नजर : नौसेना प्रमुख

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत किसी भी खतरे को नाकाम करने में सक्षम है। चार दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “चीन ने 2008 से हिंद महासागर में उपस्थिति बढ़ाई है। हम उनपर बराबर नजर रखे हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “चीन का महासागरीय अनुसंधान पोत विशेष आर्थिक क्षेत्र में मौजूद हैं। औसतन सात-आठ जहाज इस क्षेत्र के पास मौजूद हैं।”

इसके साथ ही सिंह ने कहा कि नौसेना को जो भी त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता होती है, वह करती है।

एडमिरल करमबीर सिंह ने जोर देकर कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में पाकिस्तान की मंशा के बारे में भारतीय नौसेना पूरी तरह अवगत है।

उन्होंने कहा, “हमें उस आतंकी सूचना के बारे में भी जानकारी है, जो समुद्री मार्गों से भारत में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। हमने किसी भी खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा तंत्र लगा रखा है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022