हिंदी में भी उपलब्ध होगा सर्वोच्च न्यायालय का आदेश

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय का आदेश अब अंग्रेजी के अलावा हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगा। इसके लिए शीर्ष अदालत अपने आदेश की तर्जुमा हिंदी में करवाने पर विचार कर रही है। बाद में अन्य देसी भाषाओं में भी अनुवाद करवाने पर विचार किया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने यह जानकारी यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी। सर्वोच्च न्यायालय में पांच नवंबर से एक सप्ताह तक अवकाश रहेगा।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि बाद में अन्य देसी भाषाओं में भी अनुवाद किया जा सकता है। उनके साथ न्यायाधीश एस. ए. बोबडे भी थे।

प्रधान न्यायाधीश ने विभिन्न फैसलों के संक्षिप्त कानूनी विवरण, आंतरिक विचार मंच, शीर्ष अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण, गुजरात उच्च न्यायालय संबंधी विवाद और सर्वोच्च न्यायालय को कवर करने में पत्रकारों को होने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की।

विचार मंच का गुरुवार को अनावरण किया गया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न फैसलों के संक्षिप्त कानूनी विवरणों की जानकारी देने पर निर्णय संबंधित न्यायाधीश से अनुमति मिलने पर ही लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आंतरिक विचार मंच का काम फैसले लिखने के लिए इनपुट प्रदान करना नहीं है। उन्होंने कहा कि विचार मंच मुख्य रूप से मौलिक विधिशास्त्र, सिद्धांत और कानूनी मत और न्यायिक सुधार के लिए तैयार किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि विचार मंच में कानून के विभिन्न क्षेत्रों के पांच विशेषज्ञों की एक छोटी निकाय होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022