इंडियन आर्मी का ऐतिहासिक कदम, महिलाओं को मिलेगी मिलिट्री पुलिस में जगह

Follow न्यूज्ड On  

महिलाओं के सशक्तिकरण में इंडियन आर्मी कुछ ऐसा करने जा रही है, जो आज से पहले भारतीय इतिहास में नहीं हुआ। इंडियन आर्मी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने जा रही है और अब महिलाएं भी आर्मी में मिलिट्री पुलिस के ‘जवान’ के रूप में देश की रक्षा में भागीदारी निभाती नज़र आएंगी।

इंडियन आर्मी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला सैनिकों की भर्ती की पहल शुरू कर दी है। पहली बार मिलिट्री पुलिस के ‘जवान’ के तौर पर महिलाओं को आर्मी में जगह मिलने जा रही है। इससे पहले महिलाओं को केवल ऑफिसर के तौर पर आर्मी में जगह मिलती थी। अब वह आर्मी में जवान के तौर पर देश की सेवा कर पाएंगी।

आर्मी में महिला जवान का काम फील्ड ऑपरेशन्स में आर्मी के सहायक का होगा। साथ ही वे क्रिमिनल केसेस को हैंडल करेंगी। बता दें कि महिलाओं की भर्ती की रेजीस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 अप्रैल को शुरू होगी और 8 जून को समाप्त होगी। आर्मी में महिलाओं की संख्या जवानों की कुल संख्या का 20 प्रतिशत होगी, जिसका मतलब है कि आर्मी में 80 प्रतिशत सैनिक आदमी होंगे तो वहीँ 20 प्रतिशत महिलायें होंगी।

एक आर्मी ऑफिसर ने मीडिया को बताया कि इस प्रोजेक्ट की पेशकश आर्मी चीफ, बिपिन रावत ने रखी थी।

आर्मी में महिलाओं की भर्ती की यह ऐतिहासिक पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की तरफ एक बड़ा कदम है।

This post was last modified on April 25, 2019 4:28 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022