हज यात्रियों की मुश्किलें दूर करेगा मोबाइल एप

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)| हज यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक मोबाइल एप लांच किया गया है, जो हजियों के लिए बेहतर सुविधा का ख्याल रखेगा और उनकी मुश्किल घड़ी में साहयक होगा। स्टेट हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया ने इंडियन हाजी इन्फरेमेशन सिस्टम नामक एप लांच किया है। इससे हाजियों को काफी फायदा होगा। लाइट से लेकर अन्य छोटी-छोटी जानकारी भी इससे मिलेगी, मदीना व मिना में अपनी लकेशन समझनी हो या फिर अपनी परेशानी को दूर करने के लिए हज सेवकों से संपर्क करना हो, इससे सब आसान रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए हज यात्री सीधे भारतीय हज कार्यालय से सीधे जुड़ सकेंगे। एप में मौजूद इमरजेंसी टोल फ्री नंबर 8002477786 पर कल कर सीधे समस्या दर्ज करा सकेंगे। इस एप को हज यात्री प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप का इस्तमाल करने के लिए हज यात्रियों को अपना कवर नंबर, पासपोर्ट नंबर व मोबाइल नंबर फीड कर अपना पंजीकरण करना होगा।

गुप्ता ने बताया कि नंबर फीड करने के बाद एप पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद हज यात्री वीडियो के जरिए हज अरकान का तरीका जान सकते हैं। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान यात्री क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, इसकी भी जानकारी एप के जरिए मिलेगी। हज सेवक कहां तैनात है और यात्रियों के आसपास क्या-क्या सुविधाएं हैं, जैसे अस्पताल व रेस्ट्रां सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

राहुल ने बताया कि इस एप के माध्यम से यात्रियों का फीडबैक भी लिया जाएगा। एप पर उर्दू, हिंदी व अंग्रेजी भाषा में सर्वे फार्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसको भरकर हाजियों को फीडबैक देना होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022