हजारों लोगों ने लेबनान के नए प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

Follow न्यूज्ड On  

बेरूत, 12 जनवरी (आईएएनएस)| लेबनान में प्रधानमंत्री हसन दीब की नियुक्ति के खिलाफ हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे हसन की नियुक्ति को खारिज करते हैं, क्योंकि यह भ्रष्ट राजनीतिक दलों को सशक्त करेगा जो सरकार में साझेदारी के बारे में बहस करने की वही पुरानी अवधारणा को अपना रहे हैं, जो देश में व्याप्त मौजूदा आर्थिक और वित्तीय चुनौतियों के बीच नहीं होना चाहिए।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह अवधारणा अब लेबनान में स्वीकार नहीं की जाती है। अधिकारी अब भी लोगों की मांगों की उपेक्षा करते हुए उनके बीच मंत्रालयों का आवंटन कर रहे हैं।”

देशव्यापी आंदोलनों की शुरुआत करने वाले प्रदर्शनकारी, निर्दलीय मंत्रियों के साथ सरकार बनाने की मांग कर रहे हैं, जो देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए संरचनात्मक सुधार लाने में सक्षम हैं।

हालांकि, हसन अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप के कारण, जो अभी आने वाली सरकार में अपनी साझेदारी की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं, एक नए मंत्रिमंडल का गठन करने में विफल रहे हैं।

लेबनान को नए मंत्रिमंडल की सख्त जरूरत है, क्योंकि यह लगातार सरकारों की विफल नीतियों के कारण बहुत कठिन आर्थिक और वित्तीय संकट से गुजर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 86 अरब डॉलर से अधिक का सार्वजनिक कर्ज हो गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022