Uttar Pradesh: सीएम योगी ने कहा हम दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Follow न्यूज्ड On  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म जगत की हस्तियों से कहा कि हम नोएडा में सिर्फ यूपी के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म सिटी आपकी होगी। आपकी जरूरतों के अनुसार होगी, आप सुझाव दें। उसी के अनुसार, अपने वादे के अनुरूप, नोएडा में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आप उत्तर प्रदेश में आइए, आपका स्वागत है।

उन्होंने ये बातें बुधवार को मुंबई के एक निजी होटल में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नामी कलाकारों, निमार्ताओं और निर्देशकों से कही। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए उत्तर प्रदेश में सारी जरूरी चीजें हैं। विंध्य इलाके में प्रकृति का अनुपम सौंदर्य, संस्कृति और इतिहास की सम्पन्न विरासत समेटे बुंदेलखंड, भगवान श्रीराम की अयोध्या के अलावा और भी बहुत कुछ है। इस दौरान फिल्मी हस्तियों ने अपने कीमती सुझाव दिए और कुछ ने अपने प्रोजेक्ट और फिल्म को लेकर व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा भी जाहिर की। कई कलाकारों ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की सीएम योगी की पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने रखी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, आशुतोष टंडन सहित फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं।

उन्होंने कहा, हम जिस जगह फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं, वह तो दिल्ली से करीब है। भगवान कृष्ण की मथुरा, वृंदावन मात्र आधे घंटे और आगरा सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी बेहतरीन हैं।

मुख्यमंत्री ने फिल्मी हस्तियों से यूपी के लॉ एंड आर्डर पर कहा, रही माहौल की बात, तो हम तो राम को मानते हैं। परंपरा के अनुसार, राम-राम कहकर सज्जनों का स्वागत करते हैं। दुर्जनों के लिए एक ही शब्द है, राम नाम सत्य का। विकास हमारी प्रतिबद्धता है। विकास आएगा, तो बाकी चीजें अपने आप आएंगी। लोगों का डर और असमंजस दूर हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में यह सब हो रहा है। आप आइए आपका स्वागत है।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on December 2, 2020 7:14 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022