हम सत्तारूढ़ लोगों से नहीं डरते : प्रियंका

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ/वाराणसी, 20 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि जो सत्ता में होते हैं, उन्हें कुछ गलतफहमियां होती हैं। पहली ये कि उन्हें लगता है कि वो आसानी से लोगों को गुमराह कर सकते हैं। दूसरी ये कि उन्हें लगता है जो उनके खिलाफ बोलते हैं, वो उनसे डरते हैं। लेकिन हम साफ करना चाहते हैं कि हम उनसे डरते नहीं। वे जितना ज्यादा प्रताड़ित करेंगे, हम उतनी हिम्मत से उनका सामना करेंगे। वे जितना ज्यादा डराएंगे, हम उतनी जोर से उनसे लड़ेंगे।

प्रियंका गांधी अपनी चुनावी नौका यात्रा के आखिरी पड़ाव पर हैं। वह पत्रकारों के सवाल के जवाब दे रहीं थीं। वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनी यात्रा का समापन करेंगी।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से पिछले पांच सालों में मीडिया सहित हर संस्थान पर हमला किया है। प्रधानमंत्री को यह मानना बंद कर देना चाहिए कि जनता बेवकूफ है या जनता को कुछ दिखाई नहीं देता।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी का नाम लिए अपने ट्विटर अकाउंट से वंशवाद की राजनीति पर निशाना साधा था।

मोदी ने लिखा, “वंशवाद की राजनीति से सबसे अधिक नुकसान संस्थाओं को हुआ है। प्रेस से पार्लियामेंट तक। सोल्जर्स से लेकर फ्री स्पीच तक। कांस्टीट्यूशन से लेकर कोर्ट तक। कुछ भी नहीं छोड़ा, कुछ विचार साझा कर रहा हूं..”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दौरे के आखिरी दिन वाराणसी में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022