हमारा एक मात्र उद्देश्य मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना : स्टालिन

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता, 19 जनवरी (आईएएनएस)| द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(द्रमुक) के नेता एम.के.स्टालिन ने शनिवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों का एकमात्र उद्देश्य नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है, जोकि ‘देश का दूसरा स्वतंत्रता संघर्ष होगा’। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को हराने का एक ही विकल्प एक संगठित विपक्षी मोर्चा है।

स्टालिन ने ममता बनर्जी की ‘यूनाइटेड इंडिया रैली’ में कहा, “2019 में भारत में होने वाला लोकसभा चुनाव भारत का दूसरा स्वतंत्रता संघर्ष होगा। केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के बीच नफरत व अलगाव का बीज बो रही है। हमें इसे किसी भी हाल में रोकना होगा। इसलिए मैं इसे भारत का दूसरा स्वतंत्रता संघर्ष कह रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “यह देखना काफी सुखद है कि कई पार्टियां इस मंच पर एकसाथ आई हैं। हमारा एक मात्र उद्देश्य भाजपा सरकार का बोरिया-बिस्तर बांधना और देश को बचाना है।”

स्टालिन ने कहा,”मोदी कहा करते हैं कि उनका कोई भी शत्रु या विपक्षी पार्टी नहीं है। लेकिन इन दिनों वह सभी भाषणों में विपक्षियों की आलोचना करते हैं। वह विपक्षी एकता को एकसाथ देख भयभीत हैं। उन्हें यह समझना होगा कि उनकी हार सुनिश्चित है।”

स्टालिन ने कहा, “सत्ता में आने से पहले, वह कहा करते थे कि वह देश के लोगों के लिए विकास कार्य करेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वह लोगों के लिए केवल निराशा लेकर आए।”

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों की तरफ से काम कर रही है और मोदी ने केंद्र सरकार को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वह जिंदगी से कुछ नहीं चाहते हैं, बल्कि केवल मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, जिसके लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि देश में सभी विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार उतारना चाहिए, ताकि राजग को सत्ता से उखाड़ फेंका जाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी, अर्थव्यवस्था को पीछे ले जाने, आम लोगों की दुर्दशा और वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) जैसी सामान्य प्रणाली को कठिन बनाने के लिए निशाना साधा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022