हमीरपुर उप-चुनाव में भाजपा की जीत

Follow न्यूज्ड On  

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), 27 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर विधानसभा उप-चुनाव में जीत हासिल की है। 23 सितंबर को हुए इस उप-चुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई। चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) दूसरे स्थान पर रही जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस उप-चुनाव में चौथे स्थान पर रही।

भाजपा के युवराज सिंह को कुल 74,500 वोट मिले, जबकि सपा के मनोज प्रजापति को 57,300 वोट प्राप्त हुए। भाजपा ने इस सीट पर 17 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

भाजपा विधायक अशोक कुमार चंदेल को 22 साल पुराने हत्या के मामले में इस साल मई में दोषी ठहराए जाने के बाद हमीरपुर की सीट खाली हो गई थी। यहां 23 सितंबर को 51 फीसदी मतदान हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई देते हुए हमीरपुर की जनता को भी धन्यवाद दिया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022