हॉकी : भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को 6-1 से हराया

Follow न्यूज्ड On  

क्रेफेल्ड, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप के चार मैचों के दौरे में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को पहले मुकाबले में 6-1 से हरा दिया।

पीआर श्रीजेश के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की ओर से नीलकांत शर्मा (13वें मिनट), विवेक सागर प्रसाद (27वें और 28वें मिनट), ललित कुमार उपाध्याय (41वें मिनट), आकाशदीप सिंह (42वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (47वें) ने गोल किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने करीब 12 महीनों के अंतराल के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और जर्मनी पर दबाव बनाया।

भारत को पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला और मिडफील्डर नीलकांत ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पहला गोल किया।

हालांकि, इसके कुछ मिनट बाद ही जर्मनी के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोंन्सटांटिन स्टाएब ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में जर्मनी को शुरुआती मिनटों में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके। भारतीय टीम की ओर से विवेक ने 27वें और 28वें मिनट में लगातार दो गोल कर हाफ टाइम तक स्कोर 3-1 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर जर्मनी ने छह पेनल्टी कार्नर हासिल किए। लेकिन श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल होने से रोक दिया। इसके बाद भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ी ललित और आकाशदीप ने क्रमश: 41वें और 42वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया।

इसके बाद हरमनप्रीत ने पेन्लटी कार्नर हासिल कर 47वें मिनट में गोल कर स्कोर 6-1 कर दिया। विश्व की नंबर-4 जर्मनी की टीम निर्धारित समय तक कोई अन्य गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत और जर्मनी के बीच दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

— आईएएनएस

एसकेबी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022