हॉकी इंडिया 13 मई को ओलंपिक की तैयारियों पर चर्चा करेगा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। हाकी इंडिया आगामी बुधवार को ऑनलाइन विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों की टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें इस समय बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में सुविधाओं का लाभ उठा रही है और अपनी फिटनेस हासिल कर रही है।

बुधवार को होने वाले हॉकी इंडिया कांग्रेस सत्र में हाकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्थिति पर भी चर्चा होगी। कोविड-19 महामारी के कारण सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा कांग्रेस को संबोधित करेंगे। बैठक में राज्य चैंपियनशिपों का आयोजन और अगले साल से नए घरेलू ढांचा भी चर्चा के विषयों में शामिल हैं।

टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अगले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा।

– -आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022