हॉकी इंडिया ने एएचएफ के उपाध्यक्ष चुने जाने पर मुश्ताक को दी बधाई

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)| हॉकी इंडिया (एचआई ) ने एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) का उपाध्यक्ष चुने जाने पर मोहम्मद मुश्ताक अहमद को बधाई दी है। एचआई की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एएचएफ ने मुश्ताकअहमद को महासंघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुश्ताक के अलावा आसिमा अली को एएचएफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुश्ताक अहमद एक अक्टूबर से 2018 से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पर कार्यरत हैं। मुश्ताक चार साल तक इस पद पर बने रहेंगे। वह इससे पहले हॉकी इंडिया के महासचिव पद पर काम कर चुके हैं।

हॉकी इंडिया ने आसिमा अली को भी निर्विरोध एएचएफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी है। अली एक अक्टूबर 2018 से ही हॉकी इंडिया की उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने मुश्ताक अहमद और आसिमा को अली बधाई देते हुए कहा, “हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद और उपाध्यक्ष आसिमा अली को एएचएफ कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों के रूप में चुने जाने पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। दोनों ने देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए हॉकी इंडिया के प्रयास में अपना अहम योगदान दिया है। मुझे उम्मीद है कि अब वे अनुभव से एएचएफ को नए स्तर पर ले जाएंगे।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022