हॉकी : महिला टीम का चीन दौरा रद्द, नई विपक्षी टीम की तलाश जारी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय महिला हॉकी टीम का आगामी चीन दौरा कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। अब हॉकी इंडिया को इस दौरे के बदले नई विपक्षी टीम की तलाश है। भारतीय टीम को टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर 14 से 25 मार्च तक चीन दौरा करना था।

भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, “कोरोनावायरस के कारण हम चीन नहीं जा रहे हैं। अब हमारे कोच हॉकी इंडिया के साथ मिलकर नई टीम की तलाश कर रहे हैं।”

चीन में बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इस वायरस के कारण अब तक 636 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 32 हजार लोग इससे प्रभावित हैं।

रानी ने आगे कहा, “हमें जल्द ही यह बताया जाएगा कि अब हमें किस देश के खिलाफ खेलना है। अभी तक तो हमारे पास एक सप्ताह का समय है। इसके बाद हम चार सप्ताह के ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगी।”

हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नार्मन ने कहा, “हॉकी इंडिया को अगले सप्ताह तक नई टीम के मिल जाने की उम्मीद है। हमारी कुछ फेडरेशंस के साथ बातचीत चल रही है। अभी तक तो यही जानकारी है। जब तक हमें पुष्ट जवाब नहीं मिल जाता तब तक इस बारे में ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं होगा।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022