होली के गाने पर एक प्रतिष्ठित गायक संग कर रहा हूं काम : सलीम मर्चेंट

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। संगीतकार-गायक सलीम मर्चेंट प्रशंसकों के लिए खास उत्सव के लिए गाना लेकर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वह एक प्रतिष्ठित गायक के साथ मिलकर होली के लिए गाने पर काम कर रहे हैं।

सलीम ने आईएएनएस से कहा, मैं एक प्रतिष्ठित गायक के साथ होली के लिए एक बड़े गाने पर काम कर रहा हूं। मैं जल्द ही नाम का खुलासा करूंगा। इसके साथ बैसाखी को लेकर एक गाना और महाशिवरात्रि को लेकर भी एक गाना है। सभी उत्सव गीत हैं जो मार्च से रिलीज होंगे।

सलीम-सुलेमान के एल्बम भूमि 2020 से सात ट्रैक के अनावरण करने के बाद संगीतकार जोड़ी भूमि 2021 के साथ लौट सकती है।

सलीम ने कहा, उम्मीद है, हमारे पास सितंबर की शुरुआत से भूमि 2021 होगी।

उन्होंने हाल ही में एक गाना बेफिजूल गाया है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, युद्ध और आतंकवादी हमले वर्षों से होते आ रहे हैं। वे बहुत परेशान करने वाले होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रभावित होते हैं। आम आदमी युद्ध लड़ने वालों से काफी प्रभावित होते हैं। गीत तो सबके लिए है। यह उस आघात को समझने के बारे में है जिससे मानवता गुजरती है। शांति और सद्भाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

गाने को सिड पॉल ने कंपोज्ड किया है।

सलीम ने कहा, नए संगीतकारों के पास कहने के लिए बहुत कुछ नया व अलग है और मुझे गाना बहुत पसंद आया। मुझे गाने का इरादा पसंद आया। धुन बहुत सरल है। कई बार नए कलाकार चीजों को ओवरकम करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वे खुद को साबित करना चाहते हैं। मुझे लगा कि सिड पॉल सादगी से संतुष्ट थे। कभी-कभी बड़ी चीजों को सरल तरीके से बताने की जरूरत होती है।

वह इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली के साथ नए गाने पर काम कर रहे हैं।

इस पर सलीम ने कहा, पिछले साल हमने (सलीम-सुलेमान) एक संगीत लेबल का निर्माण किया। हमने कई कलाकारों के साथ सहयोग किया। सुलेमान और मैंने एक सूफी रोमांटिक गीत कंपोज्ड किया था। मैंने इसकी रचना करते हुए बर्फ की कल्पना की थी, इसलिए हमने कश्मीर में तुम्हें देख के (सलमान द्वारा गाया गाना) गाना शूट किया।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022