होंडुरस में मछली पकड़ने की नाव पलटी, 26 की मौत

Follow न्यूज्ड On  

तेगूसिगल्पा, 4 जुलाई (आईएएनएस)| होंडुरस में एक तट पर मछली पकड़ने की एक नाव पलट गई जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह नाव देश के पूर्वी मोस्किटिया क्षेत्र में कैरीबियन तट पर डूबी थी, जिसमें सवार अन्य 47 लोगों को बचा लिया गया।

सरकार द्वारा झींगा मछली पकड़ने पर लगाए गए मौसमी प्रतिबंध को हटाने के बाद यह नौका समुद्र में उतरी थी। 70 टन की नाव मछुआरों से भरी पड़ी थी।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नाव के कैप्टन ने एसओएस संकेत भेजे लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।

सैन्य बलों के प्रवक्ता जोस मेजा ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि शवों और दुर्घटना में बचे लोगों को प्यूटरे लेम्पीरा स्थित नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बुधवार को इस दुर्घटना से कुछ समय पहले ही, बुरी तरह भरी एक अन्य नाव भी उसी क्षेत्र में डूब गई थी।

उस मामले में लगभग 40 लोगों को बचा लिया गया था और किसी के मरने की खबर नहीं आई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022