हर वर्ष चीनी विदेश मंत्री की पहली यात्रा अफ्रीकी क्यों होती है?

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 13 जनवरी (आईएएनएस)| हर वर्ष चीनी विदेश मंत्री की पहली यात्रा अफ्रीका क्यों होती है? इससे जवाब में जिम्बाब्वे दौरे पर हरारे पहुंचे चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि तीन कारणों की वजह से हर वर्ष चीनी विदेश मंत्री की पहली यात्रा जरूर अफ्रीका होती है। विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि तीन कारणों में पहला है- चीन और अफ्रीका के बीच पीढ़ी-दर-पीढ़ी मित्रवत संबंध और समान रूप से कठिनाइयों को दूर करने की विशेष भावना है। चीन और अफ्रीका ने देश की स्वतंत्रता और मुक्ति की प्रक्रिया में एक दूसरे का समर्थन किया, जिससे ये एक दूसरे के विश्वसनीय मित्र बन गए हैं। विकास और निर्माण के चरण में दोनों पक्ष एक साथ मिलकर आपसी लाभ और समान जीत के लक्ष्य से अच्छे मित्र बन गए हैं।

दूसरा, चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग और विकास को गहराने की व्यावहारिक जरूरतों पर आधारित है। चीन सबसे बड़ा विकासशील देश है और अफ्रीका विकासशील देशों का सबसे केंद्रित महाद्वीप है। दोनों पक्षों के बीच सहयोग की बड़ी निहित शक्ति है। चीन अफ्रीका के विकास के प्रति आशावान है।

तीसरा, चीन और अफ्रीका संबंध अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और आम हितों की रक्षा करने के महत्वपूर्ण मिशन पर आधारित है। मौजूदा समय में दुनिया में एकपक्षवाद, सत्ता की राजनीति, शीत युद्ध की सोच बढ़ रही है। चीन और अफ्रीका को आपसी संपर्क और समन्वय से दोनों पक्षों के वैध अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

इससे पहले वांग यी ने हरारे में जिम्बाब्वे के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री सिबुसियो मोयो के साथ मुलाकात की।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022