हरियाणा के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे खट्टर, राज्यपाल से मिलेंगे (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी विधायक अनिल विज ने खट्टर का नाम प्रस्तावित किया और बाकी के 38 विधायकों ने इसका समर्थन किया।

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शनिवार दोपहर मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी चंडीगढ़ पहुंचने और राज्यपाल से मिलकर भाजपा के पक्ष में अपनी पार्टी का समर्थन पत्र सौंपने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर दो बजे होने की संभावना है।

खट्टर शनिवार सुबह नई दिल्ली से भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे, जिसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा महासचिव अरुण सिंह शामिल हुए।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है और वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

उन्होंने कहा, “जब भी राज्यपाल हमें उपयुक्त समय देंगे, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।”

उप-मुख्यमंत्री के पद पर रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि केवल एक ही होगा।

उन्होंने मीडिया के एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा, “मंत्रिमंडल और उसके संविधान के निर्माण का निर्णय लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होगा।”

पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में यहां आए केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा से कोई समर्थन नहीं लेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 और शेष सभी सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन से स्थिर सरकार बनाएगी।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा के सभी 40 विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुना है।

उन्होंने कहा, “मैं उन सभी विधायकों और हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें और हमें समर्थन दे रहे सभी मित्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं अगले पांच साल तक उन सभी को साथ लेकर चलूंगा और हमारे राज्य हरियाणा की बेहतरी और उत्थान के लिए हम सभी के लिए मिलकर काम करेंगे।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022