हरियाणा के मुख्यमंत्री बिना शर्त माफी मांगें : कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंसदीय टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस की महिला शाखा की प्रमुख सुष्मिता देव ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उनकी (खट्टर) टिप्पणी अपमानजनक और असंवेदनशील है। यह उनके और भाजपा के महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैये का स्पष्ट उदाहरण है।”

खट्टर से बिना शर्त माफी की मांग करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा सार्वजनिक संवाद के सबसे निचले स्तर पर है। यह बेरोजगारी व आर्थिक मंदी जैसे असल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है।”

देव ने कहा, “क्या कोई इस बात से इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत की दुष्कर्म की राजधानी बन गया है। अपहरण के मामले भी बढ़े हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास असल मुद्दों का कोई जवाब नहीं है, जो हरियाणा के लोगों, खासकर महिलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं।”

इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए ‘बेटी बचाओ..’ को लेकर भी हरियाणा सरकार पर तंज कसा। देव ने कहा कि हरियाणा अपराध दर के मामले में देशभर में चौथे स्थान पर है।

रविवार को एक चुनावी रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। खबरों में बताया गया है कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के मुद्दे पर कहा था, “खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022