हरियाणा: विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए मैदान में 1,169 उम्मीदवार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार 90 सीटों के लिए करीब 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। इस बार भाजपा का लक्ष्य 75 सीटों पर जीत हासिल करने का है और पार्टी ने अनुच्छेद 370 को हटाने और नेशनल सिटीजंस रजिस्टर (एनआरसी) लाने को अपना हथियार बनाया है।

वहीं, कांग्रेस ने आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और किसानों की बढ़ती परेशानी को मुद्दा बनाया है। चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने नूंह में रैली को संबोधित किया है, वहीं शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष भी एक रैली को संबोधित करेंगी।

चौटाला के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ-साथ दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) भी प्रमुख दोनों दलों के वोटों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है।

भाजपा और कांग्रेस पार्टी जहां सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं बसपा 87 सीटों पर चुनाव मैदान में है, जबकि इनेलो 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं करीब 375 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के डेटा के अनुसार, कुल 1169 उम्मीदवार इस बार मैदान में हैं, जिनमें 1064 पुरुष और 104 महिलाएं हैं, वहीं एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर है। राज्य में इस पर 19578 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जबकि 27611 वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा।


हरियाणा: कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हुड्डा व शैलजा

This post was last modified on October 17, 2019 4:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022