हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ाई

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में शामिल होने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा शनिवार से बढ़ा दी गई। सिरसा और हिसार के उनके आवासों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 46 से छह सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद जजपा ने शुक्रवार की रात भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। इसकी एवज में जजपा प्रमुख दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला को उप-मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति हुई।

चुनाव के बाद गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में अपने निवास पर गठबंधन की घोषणा की।

शाह ने कहा, “दोनों दलों ने लोगों के जनादेश का सम्मान करने के लिए सरकार बनाने का फैसला किया है। यह तय किया गया है कि मुख्यमंत्री भाजपा से जबकि उप-मुख्यमंत्री जजपा से होगा।”

दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में सरकार की स्थिरता के लिए भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।

जजपा का गठन प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी रही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से पारिवारिक विवादों के बाद हुआ। हरियाणा में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जजपा ने 10 सीटें हासिल की, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022