हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने दो-दो सीटें जीती हैं। निवर्तमान मंत्री कृष्ण बेदी को हार का सामना करना पड़ा और निवर्तमान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी हार स्वीकार कर ली है। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस उम्मीदवार मम्मन खान ने भाजपा के नसीम अहमद को हराया। अहमद ने 2014 और 2009 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा के प्रमोद विज ने पानीपत नगर और महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की है।

मौजूदा कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अपने गढ़ आदमपुर में भाजपा की अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी व टिक टॉक सेलिब्रिटी सोनाली फोगाट को हरा दिया है।

नैना चौटाला ने अपने बेटे दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से भिवानी जिले की बड़हरा सीट जीती है।

मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार के ज्यादातर निवर्तमान मंत्री व मुख्य जाट चेहरे मतगणना के शुरुआती चरण में पीछे चल रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022