हरियाणा में खट्टर सरकार के सभी मंत्री पीछे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार के सिर्फ एक मंत्री को छोड़ कर बाकी सभी मंत्री हार की ओर बढ़ चले हैं। भारतीय जनता पार्टी भाजपा के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि राज्य इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला अपनी तोहाना सीट से नवगठित जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंदर सिंह बबली से पीछे चल रहे हैं।

खट्टर को हालांकि स्पष्ट बढ़त मिल चुकी है और करनाल सीट से उनका जीतना तय हो गया है।

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु अपनी नारनौद सीट से जेजेनी के राम कुमार गौतम से पीछे चल रहे हैं। गौतम भाजपा के पूर्व विधायक हैं।

रशिक्षा और भाषा मंत्री राम बिलास शर्मा अपनी महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह से पीछे चल रहे हैं।

इसी तरह कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ अपनी बादली सीट से कांग्रेस के कुलदीप वत्स से पीछे चल रहे हैं।

परिवहन मंत्री किशन लाल पंवार इसराना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह से पीछे चल रहे हैं। हालांकि यहां लड़ाई कांटे की है और दोनों उम्मीदवार के बीच मतों का अंतर बहुत कम है।

कला एवं संस्कृति, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन अपनी सोनीपत सीट से कांग्रेस के सुरेंदर पंवार से पीछे चल रही हैं।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल अपनी जगधारी सीट से कांग्रेस के अकरम खान से पीछे चल रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी बसपा के आदर्श पाल सिंह भी कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को इस सीट पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

खट्टर के दो मंत्रियों -नरबीर सिंह और विपुल गोयल को टिकट नहीं दिया गया था और उनकी जगह पर दो नए चेहरों को मौका दिया गया था। राव नरबीर सिंह लोक निर्माण मंत्री थे और बादशाहपुर से भाजपा के विधायक थे। इस बार भाजपा ने यहां से मनीष यादव को टिकट दिया था, जो निर्दलीय उम्मीदवार राकेश दौलताबाद से पीछे चल रहे हैं।

विपुल गोयल के स्थान पर भाजपा ने फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता को टिकट दिया था। वह हालांकि बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

खट्टर मंत्रिमंडल के एकमात्र मंत्री अनिल बिज अंबाला कैंटोनमेंट से आगे चल रहे हैं, लेकिन एक निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवरा उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।

टिकटॉक स्टार और भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णपदक विजेता बबिता फोगाट भाजपा उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर से पीछे चल रही हैं। उन्होंने इसी साल अगस्त में भाजपा का दामन थामा था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022