हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की वापसी की तैयारी (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से छह सीट कम 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में हुए चुनावों की मतगणना गरुवार को जारी है। वहीं, महाराष्ट्र की बात करें, तो पार्टी सहयोगी शिवसेना के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है। चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी।

हरियाणा में 86 सीटों के लिए उपलब्ध नवीनतम रुझानों से पता चला है कि कांग्रेस 25 सीटों पर, जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) 11 सीटों पर और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो ) 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

चुनाव आयोग के रूझानों में संकेत मिलता है कि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीती थी।

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान हुआ था। रूझानों में भाजपा 97 निर्वाचन क्षेत्रों में जबकि शिवसेना 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

विपक्षी खेमे में राष्ट्रवादी कांग्रस पार्टी (एनसीपी) 52 सीटों पर, उसकी सहयोगी कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। निर्दलीय 15 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022