हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश की पोल्ट्री में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में भी पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से प्राप्त पोल्ट्री के सैंपल में भी एवियन इन्फ्लूएन्जा यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

इससे पहले मंत्रालय की ओर से पोल्ट्री में हरियाणा के पंचकूला और महाराष्ट्र के परभणी जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि की जा चुकी है। पोल्ट्री-बत्तख में सबसे पहले केरल में इसकी पुष्टि हुई थी।

मंत्रालय द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित नेशनल इंस्ट्रीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने झाबुआ से प्राप्त पोल्ट्री के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है।

मंत्रालय ने बताया कि 12 जनवरी तक एवियन इन्फ्लूएन्जा (एच-5 एन-8) की पुष्टि राजस्थान के झूंझनू जिला स्थित एचसीएल खेत्री नगर में मृत कौवों भी हो चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर जैव उद्यान में बड़े बत्तख (पेलकन) में और कोवों में एवियन इन्फ्लूएन्जा (एच-5 एन-1) के मामलों की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला स्थित जगनोली और फतेहपुर गावों में मृत कौवों में भी बर्ड फ्लू पाया गया है।

पशुपालन और डेयरी विभाग ने सभी राज्यों को जांच के प्रोटोकॉल जारी किए हैं और उन्हें राज्य स्तर पर उपयुक्त जैव सुरक्षा केंद्र में जांच करवाने को प्रोत्साहित किया है। महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र और गुजरात में इसके प्रकोप की निगरानी के लिए टीम तैनात की गई है।

–आईएएनएस

पीएमजे/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022