हरियाणा, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र की 288 सीटों और हरियाणा की 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घाषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त(सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा, “हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी।”

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा, “नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 5 अक्टूबर को जांच की जाएगी।”

सीईसी ने कहा कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है।

अरोड़ा ने यह भी कहा कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त होगा।

महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 122 सीटें जीती थी और इसकी सहयोगी शिवसेना को 63 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस ने 42 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) ने 41 सीटों पर कब्जा जमाया था। अन्य के खाते में 20 सीटें गईं थी।

कांग्रेस और राकांपा ने राज्य में 15 वर्षो तक सत्ता साझा करने के बाद 2014 में विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था।

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल(आईएनएलडी) ने 19 जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल(शिअद) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022