हरियाणा : ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त कांग्रेस से चुनावी दांव हारे (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट का उपचुनाव कांग्रेस पार्टी ने जीत लिया है। भाजपा की तरफ से सियासी मैदान में उतरे ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त यह चुनाव हार गए हैं।

भाजपा के योगेश्वर दत्त को कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज नरवाल ने करीब 12,300 मतों के अंतर से पराजित किया है। पिछले तीन चुनावों में भी कांग्रेस ने यहां लगातार अपनी जीत दर्ज की थी। चौथी बार भी कांग्रेस उम्मीदवार यह चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

ओलंपियाड रेसलर योगेश्वर दत्त के मैदान में उतरने के बाद यह उपचुनाव कांटे की टक्कर वाला माना जा रहा था। दत्त की हार पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा, बरोदा सीट पहले से कांग्रेस के पास थीए हम अवसर को चुनौती में नहीं बदल पाए। यह सीट कांग्रेस के पास ही रह गई। खिलाड़ियों, पहलवानों के प्रदेश हरियाणा में योगेश्वर दत्त जैसे महान खिलाड़ी के विधानसभा नहीं पहुंचने का अफसोस। जनादेश स्वीकार।

20वें और अंतिम राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 60,162 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे।

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कृष्णा हुड्डा के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने यहां ओलंपियाड रेसलर योगेश्वर दत्त को कांग्रेस ने सोनीपत जिला परिषद के पूर्व सदस्य इंदुराज को और इनेलो ने जोगिंदर मलिक को मैदान में उतारा।

इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार खड़े हुए थे। 3 नंवबर को वोटिंग हुई। वोटिंग में 68.57 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा ने 2009, 2014 और 2019 में यहां लगातार तीन बार जीत दर्ज की।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद कहा, भारतीय जनता पार्टी के बरोदा में विकास के दावे खोखले साबित हुए हैं। लोगों को बरगलाने की कोशिश की गई, लेकिन लोगों ने भाजपा की नहीं मानी।

–आईएएनएस

जीसीबी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022