हरियाणा : संतुलित जीवन जीने के लिए बताया आध्यात्मिकता का महत्व

Follow न्यूज्ड On  

 सोनीपत, 6 मार्च (आईएएनएस)| हरियाणा के सोनीपत में ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल साइंसेज (जेआईबीएस) द्वारा आध्यात्मिकता विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

  इस सम्मेलन के दौरान एक संतुलित जीवन जीने और बेचैन मन को सही राह पर लेकर जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बातें साझा की गईं। ‘आध्यात्मिकता और प्रबंधन : मॉडल से अनुप्रयोग की ओर’ इस सम्मेलन का शीर्षक रहा।

सम्मेलन का उद्देश्य यह बताना रहा कि हमारे पेशेवर, व्यक्तिगत, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जीवन के मूल में आध्यात्मिकता का क्या महत्व है। इसके साथ ही बताया गया कि इस पर विचार-विमर्श के लिए एक संवाद की भी कितनी आवश्यकता है।

जेआईबीएस की संयुक्त निदेशक व सहायक प्रोफेसर डॉ. तिथि भटनागर ने सम्मेलन की आयोजन समिति प्रमुख की भूमिका निभाई। उन्होंने आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आध्यात्मिकता को लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाला और वैश्विक कल्याण का मार्ग बताया।

भटनागर ने इसे चुनौतियों को दूर करने वाला और ज्ञान की प्राप्ति का मार्ग बताया।

जेआईबीएस के प्रमुख निदेशक प्रोफेसर संजीव पी. साहनी ने धार्मिकता और संबंधित गतिविधियों के साथ आध्यात्मिकता को अलग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हमने आध्यात्मिकता को धार्मिक प्रथाओं, अनुष्ठानों, उपदेशों, देवताओं के स्मरण, वंदना, योग, और ध्यान के साथ जोड़कर देखा है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में इससे कहीं अधिक है।

सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने एक संतुलित जीवन जीने और आध्यात्मिक साधनों के माध्यम से बेचैन दिमाग को सही रास्ते पर लाने पर जोर दिया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022