http://ianshindi.in/index.php?param=news/C-1-864364

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में इन दिनों उन विधायकों पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की नजर है जो इन दिनों दुविधा का शिकार हैं।

 भाजपा जहां ऐसे विधायकों से नया रास्ता खोजने की सलाह दे रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस तीन विधायकों का पाला बदल कराने का दावा कर रही है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है जिसके पास पूर्ण बहुमत नहीं है। 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। पूर्ण बहुमत के लिए 116 विधायकों की आवश्यकता है। कांग्रेस सरकार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो, समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है। इस तरह कांग्रेस के पास कुल 121 विधायक हो जाते हैं। वहीं भाजपा के पास 108 विधायक हैं। एक सीट खाली है, जहां आने वाले समय में उपचुनाव होना है।

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में चल रहे घमासान पर भाजपा की पैनी नजर है। उसकी गैर कांग्रेसी उन विधायकों पर ज्यादा नजर है जो बाहर से समर्थन दे रहे हैं और नाराज चल रहे हैं। भाजपा के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तो ऐसे विधायकों से नया रास्ता खोजने की अपील कर डाली है। जब उनसे विधायकों को भाजपा में लेने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह निर्णय तो प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं को करना है।

वहीं कांग्रेस की ओर से जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने दावा कर डाला है कि भाजपा के तीन विधायक आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। पिछले सत्र में भाजपा के दो विधायकों के टूटने का हवाला दिया गया। ज्ञात हो कि तब भाजपा के दो विधायकों ने कांग्रेस के विधेयक का समर्थन किया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022