Kajari Teej 2020: आज है कजरी तीज त्योहार, जानें इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Follow न्यूज्ड On  

Kajari Teej 2020: हिंदू पंचांग के अनुसार आज कजरी तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को (Kajri Teej 2020) मनाते हैं। देशभर में अलग-अलग जगहों पर इस व्रत (Vrat) को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। जैसे कजरी तीज, कजली तीज, बूढ़ी तीज और सातूड़ी तीज।

कजरी तीज पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव (Lord Shiva), माता पार्वती और नीमड़ी माता की पूजा-अर्चना करती हैं। यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना में इस दिन का उपवास रखती हैं।

इस दिन महिलाएं श्रंगार करती हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबिक इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की प्राप्ति के साथ मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इस व्रत को शाम को चंद्रमा के निकलने के बाद उसे अर्घ्य देकर खोला जाता है।

शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारंभ- सुबह 10 बजकर 50 मिनट से

तृतीया तिथि समाप्ति- रात 12 बजकर 15 मिनट पर।

चंद्रोदय का समय- रात 9 बजकर 8 मिनट पर।

कजरी तीज पूजा विधि-

इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पूजा के लिए तैयार होती हैं। महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती संग भगवान शिव की पूजा उपासना करती हैं। पूजा के भोग के लिए जौ, गेहूं, चने और चावल के सत्तू में घी और मेवा मिलाकर तैयार किया जाता है।

इस खास दिन भगवान की आरती और मंत्रोच्चारण कर शाम को कजरी तीज की कथा पढ़ी जाती है। इसके बाद शाम के समय चंद्रमा के निकलने का इंतजार किया जाता है। चांद के दर्शन के बाद उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। चंद्रोदय के बाद इस व्रत को खोला जाता है। इस दौरान कजरी तीज की व्रत कथा भी पढ़ना शुभ माना जाता है।

कजरी दिन के दिन सुबह स्नान के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन जौ, गेहूं, सत्तू ,चने, चावल और घी को मिलाकर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सुहागिनें इस दिन माता पार्वती और महादेव की विधि-विधान से पूजा करती हैं।  सबसे पहले चंद्रमा को मौली, अक्षत और रोली अर्पित करें। इसके बाद अपने स्थान पर खड़े होकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022