इंदौर के एडीजी कपूर का तबादला

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 8 दिसंबर (आईएएनएस)| इंदौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर को हटा दिया गया है। कपूर के स्थान पर साइबर क्राइम के एडीजी मिलिंद कानस्कर को पदस्थ किया गया है। गृह विभाग के उप सचिव डॉ. आर आर भोंसले ने रविवार को कपूर को हटाकर भोपाल पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, कपूर को भोपाल पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया। कपूर को हटाकर भोपाल मुख्यालय की साइबर क्राइम शाखा में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ कानस्कर को इंदौर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूात्रों का कहना है कि पिछले दिनों मानव तस्करी, अवैध निर्माण से जुड़े मीडिया हाउस के संचालक पर कार्रवाई करने में देरी किए जाने पर कपूर पर गाज गिरी है। आरोपी जीतू सोनी पर पुलिस ने कुल 30 हजार का इनाम घोषित किया है और वह कई दिनों से फरार चल रहा है। पुलिस कई स्थानों पर छापे मार रही है, मगर हाथ खाली है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022