इंदौर की बाल पुरस्कार पाने वाली पलक का सपना ऑलंपिक पदक जीतने का

Follow न्यूज्ड On  

इंदौर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित इंदौर की अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर पलक शर्मा का सपना ऑलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली 13 वर्षीय पलक को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 32 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

इंदौर की होनहार बेटी पलक वर्ष 2019 में एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। पलक देश की पहली ऐसी महिला गोताखोर है जिन्होंने एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में देश के लिये स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा पलक छह राष्ट्रीय स्पधार्ओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर विभिन्न वर्गों में 12 स्वर्ण पदक तथा चार रजत पदक प्रदेश के नाम अर्जित कर चुकी हैं।

पलक कहती है कि आगे बढ़ने के लिये मेहनत बहुत जरूरी है। उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। पलक के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि पलक ने आठ साल की उम्र से गोताखोरी की प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी थी। पलक का अभी तक का सफर आसान नहीं रहा। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपनी गति बनाये रखने के लिये पलक को चार साल में चार बार स्कूल बदलने पड़े। वह निरंतर सुबह शाम आठ घंटे प्रैक्टिस करती है।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022