इंडोनेशिया में 4.4 तीव्रता का भूकंप, 3 पर्यटकों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

जकार्ता, 18 मार्च (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। भूकंप के बाद भूस्खलन भी हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घटना माउंट रिन्जनी के पास सेनारू गांव में तियु केलेप झरने के पास घटी।

दो मृतक मलेशियाई मूल के हैं, जो 38 अन्य यात्रियों के साथ यहां आए थे। तीसरा पर्यटक इंडोनेशिया का ही है।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भूस्खलन में 38 लोग फंस गए, जिनमें से 35 को बचा लिया गया। 20 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं और दर्जनों अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

इस दौरान 32 इमारतें ढह गईं और 500 इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। 22 मलेशियाई पर्यटकों सहित 80 से अधिक लोगों को माउंट रिंजनी से बाहर निकाला गया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेम्बालुन बंबुंग गांव से चार किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में 24 किमी की गहराई में स्थित था।

माउंट रिंजनी को इंडोनेशिया का दूसरा सबसे ऊंचा ज्वालामुखी माना जाता है, जिसकी ऊंचाई 3,726 मीटर है, और यह सक्रिय है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022