इराक में उग्र हुआ सरकार विरोधी प्रदर्शन, अबतक 74 की मौत

Follow न्यूज्ड On  

बगदाद | इराक में सरकारी विरोधी प्रदर्शनों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, वहीं 3600 से अधिक लोग इस दौरान घायल हुए हैं। इराकी अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक सेवाओं की कमी पर राष्ट्रव्यापी विरोध की नई लहर देखने को मिली है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक इंडीपेंडेंट हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स (आईएचसीएचआर) के एक सदस्य अली अल-बयाती ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक हुई झड़पों में अब तक 74 लोग मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों के हमला करने के बाद ज्यादातर मौतें राजनीतिक दलों के गार्डो द्वारा चलाई गई गोलियों से हुईं। इसके अलावा अन्य मौते आंसू गैस से दम घुटने के कारण हुईं।

अल-बयाती ने यह भी कहा कि कुल 3,654 प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी इस दौरान घायल हुए, जिनमें से कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

This post was last modified on October 28, 2019 1:47 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022