इराक में विरोध प्रदर्शनों को समाप्त करने का यूएन का आह्वान

Follow न्यूज्ड On  

 बगदाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इराक में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को समाप्त किए जाने का आह्वान किया है, क्योंकि सरकार विरोधी प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है, जबकि लगभग 4,000 लोग घायल हुए हैं।

  इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की प्रमुख जीनिन हेनिस-प्लास्कर्ट ने शनिवार को कहा, “मौतों और चोटों के पांच दिन..यह बंद होना चाहिए।”

बीबीसी के मुताबिक, जीनिन ने कहा, “इन मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”

देश में बेरोजगारी, खराब सार्वजनिक सेवाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देश के अन्य हिस्सों में फैलने से पहले मंगलवार को बगदाद में शुरू हुए।

यह आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) को 2017 में इराक में पराजित घोषित किए जाने के बाद से सबसे घातक अशांति है।

इसे सत्ता में आने के करीब एक साल बाद प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी की कमजोर सरकार के लिए पहली बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

प्रशासन कर्फ्यू लगाकर और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर विरोध को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

बगदाद में शनिवार को दिन के समय कर्फ्यू हटा लिया गया और प्रदर्शनकारियों के छोटे समूहों ने फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इराकी मीडिया के मुताबिक, शहर का तहरीर चौक विरोध का केंद्र बिंदु रहा है, लेकिन शनिवार को इसे अवरुद्ध कर दिया गया।

बीबीसी ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री महदी ने प्रदर्शनकारियों की चिंताओं को दूर करने का संकल्प लिया, लेकिन साथ ही चेताया कि इराक की समस्याओं का कोई ‘जादुई समाधान’ नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों को अपना पूरा समर्थन दिया है और जोर देकर कहा कि वे प्रदर्शनकारियों से निपटने में ‘अंतर्राष्ट्रीय मानकों’ का पालन कर रहे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022