जानिये अमरेन्द्रधारी सिंह को, जिसे राजद ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने राज्यसभा के दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। एक चेहरा प्रेमचंद्र गुप्ता तो पहले से चिर-परिचित है, लेकिन दूसरे नाम के ऐलान ने राजनीति में खलबली मचा दी है। दूसरा नाम अमरेंद्रधारी सिंह का है। ये ना तो राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं और ना ही कभी किसी ने राजनीतिक महकमे में उनका नाम सुना था। कल तक दूसरे नामों के कयास लग रहे थे, लेकिन गुरुवार को अमरेंद्रधारी सिंह के नाम का ऐलान कर दिया गया। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कौन हैं ये अमरेंद्रधारी सिंह, जिनपर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इतना भरोसा जताया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए अमरेंद्रधारी सिंह का नाम सभी के लिए चौंकाने वाला है। इस नाम को राजद के कई नेता भी नहीं जानते हैं। जगदानंद सिंह ने राजद कार्यालय पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अमरेंद्रधारी सिंह का नाम लेते हुए उनके बारे में बताया कि वो समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, साथ ही राजद से जुड़े हुए हैं।

अमरेंद्रधारी सिंह पटना जिले के विक्रम के रहने वाले हैं और अहमद पटेल के काफी करीबी माने जाते हैं। वो एक बड़े व्यवसायी और जमींदार है। पाटलिपुत्र कॉलोनी में उनका बड़ा आलीशान घर है। पटना के पालीगंज के अंइखन गांव में एक हजार बीघा जमीन के मालिक हैं। 55 साल के अमरेंद्रधारी सिंह ने अबतक शादी नहीं की है। उनका रियल एस्टेट समेत 13 देशों में फर्टिलाइजर और केमिकल के इंपोर्ट का व्यवसाय है।

इसके साथ ही अमरेंद्रधारी सिंह दिल्ली के गोल्फ क्लब के भी सदस्य हैं। इस क्लब में बिहार के सिर्फ तीन सदस्य हैं-किंग महेंद्र, रविशंकर प्रसाद और अमरेंद्रधारी सिंह।

अमरेंद्रधारी सिंह ने पटना के सेंट माइकल स्कूल से पढ़ाई की है। बताया गया है कि वे दिल्ली में गरीबों के लिए 200 बेड का अस्पताल बनवा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वे लालू यादव के पुराने जानने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि अमरेंद्रधारी के नाम का ऐलान कर लालू यादव ने एक तीर से दो शिकार किया है। पहला पार्टी से बिदक गये अगड़े वोटर्स को साधने की कोशिश की है और दूसरा कांग्रेस से अगड़ी जाति की राजनीति करने का तमगा छीनने की कोशिश की है। गौरतलब है कि ब्राह्मण जाति से आने वाले मनोज झा पहले से ही राजयसभा के सदस्य हैं। राजपूत समुदाय से आने वाले जगतानन्द सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्य्क्ष हैं और अमेरेंद्रधारी सिंह भूमिहार समुदाय से आते हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022