जापान के प्रधानमंत्री सुगा ने टोक्यो में आपातकाल लगाया

Follow न्यूज्ड On  

टोक्यो, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने गुरुवार को टोक्यो महानगरीय क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति लागू कर दी है, जिसमें सैतामा, चिबा और कनागावा जैसे इलाके भी शामिल हैं। कोविड-19 के मामलों में हाल ही में आए उछाल के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आपातकाल की यह स्थिति शुक्रवार 7 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके तहत रेस्तरां और बार में शाम के सात बजे के बाद से शराब सर्व नहीं किया जाएगा और आठ बजे तक ये बंद कर दिए जाएंगे। जिम, डिपार्टमेंट स्टोर्स और मनोरंजन के साधनों के भी खुले रहने की अवधि कम कर दिए जाएंगे।

सरकार का लक्ष्य कार्यालयों में कर्मियों की संख्या को 70 फीसदी तक घटाना है, ऐसे में कंपनियों से आग्रह किया गया है कि वे या तो कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें या उन्हें अगल-अलग शिफ्ट में ऑफिस बुलाए।

इस बीच, समारोहों में भी वेन्यू की क्षमता के मुकाबले 50 फीसदी लोगों को ही बुलाने की अनुमति दी जाएगी।

इससे पहले 7 अप्रैल, 2020 को पहली बार टोक्यो के अलावा अन्य छह प्रांतों में आपातकालीन स्थिति का ऐलान किया गया था।

टोक्यो में गुरुवार को कोविड-19 के 2,447 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो इससे पहले दर्ज किए गए संक्रमितों की संख्या 1,591 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इसी के चलते यहां फिर से आपातकाल को लागू किए जाने का ऐलान किया गया है।

–आईएएनएस

एएसएन/एसजजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022