जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप और हलकी सुनामी, 21 लोग घायल

Follow न्यूज्ड On  

टोक्यो। जापान के उत्तरपश्चिमी तट पर मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 21 लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण हल्की सुनामी भी आई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंगलवार रात 10.22 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र समुद्र के उस तट के पास था जो कि निगाता और यामागाता प्रान्तों को अलग करता है।

जैसे ही भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई, जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने सुनामी की चेतावनी जारी की जिसे तीन घंटे बाद हटा लिया गया।

एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, सुनामी की लहरें अवाशिमा, सकाता, साडो, वाजिमा और निगाता में देखी गईं, जहां वे 0.1 मीटर (चार इंच से कम) की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचीं।

जापानी अधिकारी अभी भी इमारतों की हालत की जांच कर रहे हैं, हालांकि अब तक आवासीय या प्रतिष्ठानों को कोई गंभीर संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ है।

जेएमए ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों से इमारत के गिरने और भूस्खलन के जोखिम के कारण सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि इस तरह के और झटके आ सकते हैं और क्षेत्र के कुछ हिस्से में बुधवार को बारिश की संभावना है।

भूकंप के कारण कुछ सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और रेल सेवाओं में रुकावट आई, लेकिन कोई दुर्घटना होने की खबर नहीं है।

बुलेट ट्रेनों के बंद होने से करबी 10,000 लोग प्रभावित हुए थे, हालांकि लोकप्रिय यात्री सेवा को बहाल कर दिया गया है।

This post was last modified on June 19, 2019 11:24 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022