जापान में अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड रोगियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर

Follow न्यूज्ड On  

टोक्यो, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जापान में गंभीर लक्षणों वाले कोविड रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या रिकॉर्ड 970 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने कहा है कि यह संख्या देश में महामारी शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी संख्या है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों की संख्या इस हफ्ते 30,208 हो गई है। 13 जनवरी तक घर में रह रहे रोगियों की संख्या देश भर में महामारी की तीसरी लहर के बीच पिछले सप्ताह की तुलना में 1.7 गुना ज्यादा हो गई थी।

रविवार को जापान में 5,759 नए मामले और 49 मौतें हुईं। इसके बाद देश में मामलों की संख्या 3,30,683 और मौतों की संख्या 4,304 हो गई है। वहीं टोक्यो में 5 नई मौतें और 1,592 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

टोक्यो में एक सप्ताह पहले घर में जितने रोगी थी, उनकी संख्या में 3,000 की बढ़ोतरी के बाद अब 8,518 रोगी घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर पर रह रहे मरीजों की सेहत पर निगाह रखना भी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम हो गया है क्योंकि अचानक स्थिति बिगड़ने पर उन्हें हैंडल करना मुश्किल हो रहा है।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022