जापान में एनीमेशन स्टूडियो में आग लगने से 33 मरे (लीड-3)

Follow न्यूज्ड On  

 टोक्यो, 18 जुलाई (आईएएनएस)| जापान के क्योटो शहर के एक एनीमेशन स्टूडियो में गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई आगजनी में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

 अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुबह 41 वर्षीय एक व्यक्ति तीन मंजिला क्योटो एनीमेशन कंपनी के स्टूडियो में घुसा था और वहां ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव किया, ऐसा व्यक्ति ने आग लगाने से पहले किया। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और उसे जली हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस घटना को भयावह बताया और मृतकों के प्रति संवेदना जताई।

आग सुबह करीब 10.30 बजे लगी, उस वक्त तीन मंजिला इमारत में करीब 70 लोग काम कर रहे थे। आग पांच घंटे तक लगी रही, इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने इस पर काबू पाया।

स्टूडियो के पहले व दूसरे तल से बहुत से शव बरामद हुए हैं। घटनास्थल से चाकू भी पाया गया है।

घटनास्थल के टीवी फुटेज में आग की लपटें व धुआं खिड़की से आता दिख रहा है।

क्योटो पुलिस सूत्रों ने जापानी सरकारी टीवी एनएचके से कहा कि आग में 33 लोग मारे गए हैं। देश में दशकों बाद इस तरह ऐसी भायानक आग लगी है। करीब 36 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस ने कहा कि कुछ चश्मदीदों ने बताया कि आग लगाने वाला संदिग्ध नाराजगी से चिल्ला रहा था।

क्योडो न्यूज के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने एक तेज धमाके के साथ इमारत से काला धुआं निकलते देखा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में संदिग्ध घटनास्थल पर जमीन पर पड़ा दिख रहा है और पुलिस ने उसे घेर लिया और उसके पांव जले हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

वहीं सोशल मीडिया पर कंपनी के एनीमेशन के प्रशंसकों ने घटना के प्रति आश्चर्य जताया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022