January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: इस दिन है गुरु गोविंद सिंह जयंती, पुत्रदा एकादशी, शाकम्भरी उत्सव

Follow न्यूज्ड On  

January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: नववर्ष 2021 के जनवरी माह का चौथा सप्ताह आज से प्रारंभ हो गया है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष शुक्ल पंचमी है, जो सुबह करीब सवा 9 बजे तक है। उसके पश्चात षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में स्कन्द षष्ठी आज ही मनाई जाएगी। इस सप्ताह में गुरु गोविंद सिंह जयंती, मासिक दुर्गा अष्टमी, शाकम्भरी उत्सव, मासिक कार्तिगाई, पौष पुत्रदा एकादशी, रोहिणी व्रत, तैलंग स्वामी जयंती आने वाली है। जागरण अध्यात्म में जानते हैं कि ये व्रत एवं त्योहार किस तारीख और दिन को पड़ने वाले हैं।

जनवरी 2021 साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

18 जनवरी, दिन: सोमवार: स्कन्द षष्ठी

स्कन्द षष्ठी: आज स्कन्द षष्ठी है। इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कार्तिकेय की विधि विधान से पूजा की जाती है। भगवान कार्तिकेय को स्कन्द भी कहा जाता है।

20 जनवरी, दिन: बुधवार: गुरु गोविंद सिंह जयंती

गुरु गोविंद सिंह जयंती 2021: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जयंती इस वर्ष 20 जनवरी को है। इस दिन सभी गुरुद्वारों में प्रकाशपर्व मनाया जाएगा। शबद, कीर्तन होंगे। प्रभात फेरी निकाली जाएगी। लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।

21 जनवरी, दिन: गुरुवार: मासिक दुर्गा अष्टमी, शाकम्भरी उत्सव

मासिक दुर्गा अष्टमी 2021: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी एक माह में दो बार पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस माह की मासिक दुर्गा अष्टमी 21 जनवरी को है। इस दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है।

शाकम्भरी उत्सव: इस वर्ष 2021 शाकम्भरी उत्सव का प्रारंभ 21 जनवरी को हो रहा है। शाकम्भरी उत्सव को शाकम्भरी नवरात्रि के नाम से जानते हैं। यह पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से प्रारंभ होती है। इसका समापन पौष पूर्णिमा यानि इस साल 28 जनवरी को होगा।

23 जनवरी, दिन: शनिवार: मासिक कार्तिगाई

मासिक कार्तिगाई: जनवरी मास की मासिक कार्तिगाई 23 जनवरी दिन शनिवार को है।

24 जनवरी, दिन: रविवार: पौष पुत्रदा एकादशी, रोहिणी व्रत, तैलंग स्वामी जयंती ।

पौष पुत्रदा एकादशी 2021: पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं, जो इस वर्ष 24 जनवरी को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है।

रोहिणी व्रत: जैन धर्म के मानने वालों के लिए रोहिणी व्रत 24 जनवरी 2021 को है।

तैलंग स्वामी जयंती 2021: तैलंग स्वामी की जयंती इस वर्ष 24 जनवरी को है। तैलंग स्वामी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। उनके जीवन का अधिकतर समय वाराणसी में बीता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022