जदयू के हरिवंश, रामनाथ ठाकुर व भाजपा से विवेक ठाकुर ने भरा राज्यसभा के लिए पर्चा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)| जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। साथ ही जदयू के रामनाथ ठाकुर और भाजपा के विवेक ठाकुर ने भी राज्यसभा के लिए पटना में नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा दोनों ही पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हरिवंश नारायण सिंह ने लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। हरिवंश जाने-माने पत्रकार रहे हैं और अभी उच्च सदन के उपसभापति भी हैं।

हरिवंश ढाई दशक से अधिक समय तक झारखंड, बिहार और बंगाल से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के सिताबदियारा गांव में 30 जून, 1956 को जन्मे हरिवंश जेपी आंदोलन से प्रभावित माने जाते हैं।

उधर दूसरी तरफ, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सी.पी. ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। विवेक का जन्म 1969 में हुआ था। विवेक ठाकुर ने स्कूली शिक्षा संत माइकल हाई स्कूल से की। विवेक दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक के साथ-साथ विदेश व्यापार में एमबीए और लॉ ग्रेजुएट भी हैं।

विवेक ने राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत पटना महानगर से की थी। बाद में वे बिहार भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्य भी बनाए गए।

रामनाथ ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। ठाकुर का जन्म समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव (अब कर्पूरी ग्राम) में 3 मार्च 1950 को हुआ था। बिहार सरकार में जनसंपर्क मंत्री रह चुके ठाकुर को जदयू से दूसरी बार राज्यसभा भेजा जा रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022