JEE Main Syllabus 2021: जेईई मेन सिलेबस अपडेट, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Follow न्यूज्ड On  

JEE Main Syllabus 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency- NTA) ने भौतिकी, रसायन और गणित के लिए जेईई मेन 2021 का सिलेबस जारी किया है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आधिकारिक पाठ्यक्रम की जांच कर सकेंगे। आधिकारिक जेईई मेन 2021 सिलेबस फरवरी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को jeemain.nta.nic.in पर जाना चाहिए। जेईई मेन 2021 सिलेबस (JEE Main Syllabus 2021) की मदद से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए किन विषयों और टॉपिकों का अध्ययन करना होगा। एमएचआरडी रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर के माध्यम से जानकी दी है की जेईई मेन 2021 में छात्रों को 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। पाठ्यक्रम का उपयोग करते हुए उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के लिए अध्ययन कार्यक्रम तय कर सकते हैं और अपनी तैयारी की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। जेईई मेन सिलेबस 2021 पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लान), दोनों के लिए जारी किया गया है। परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवार जेईई मेन 2021 सिलेबस के साथ आधिकारिक परीक्षा पैटर्न और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों की भी सहायता ले सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2021 सिलेबस (JEE Main Syllabus 2021)  को अच्छी तरह से जानना महत्वपूर्ण है।

जेईई मेन 2021 सिलेबस

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिकाओं से पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2 (बी.आर्क/ बी.प्लान) दोनों के जेईई मेन 2021 पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

जेईई मेन सिलेबस 2021 – पेपर 1 (बीई/बीटेक)- JEE Main Syllabus 2021 in Hindi

विषय

टॉपिक

गणित

जटिल संख्याएं और द्विघात समीकरण

आव्यूह और सारणिक

समुच्चय, संबंध एवं फलन

गणितीय उपपत्तियां

क्रमपरिवर्तन और संयोजन

गणितीय तर्क

सीमा, सांतत्य एवं अवकलनीयता

समाकलन

त्रिविमीय ज्यामिति

अवकल समीकरण

द्विपद प्रमेय और इसके सरल अनुप्रयोग

क्रम और श्रृंखला

सदिश बीजगणित

सांख्यिकी और संभाव्यता

त्रिकोणमिति

निर्देशांक ज्यामिति

भौतिक विज्ञान

खंड ए

भौतिकी और माप

घूर्णन गति

ऊष्मागतिकी

गतिकी

कार्य, ऊर्जा और शक्ति

ठोस और द्रव के गुण

गुरुत्वाकर्षण

गति के नियम

दोलन और तरंगें

विद्युत उपकरण

गैसों की गति के सिद्धांत

विद्युत धारा

संचार व्यवस्था

विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धाराएं

धारा के चुंबकीय प्रभाव और चुंबकत्व

ऑप्टिक्स

विद्युतचुम्बकीय तरंगें

अणु और नाभिक

स्थिर विद्युत

पदार्थ की दोहरी प्रकृति और विकिरण

खंड बी

प्रायोगिक कौशल

रसायन विज्ञान

भौतिक रसायन

रसायन विज्ञान की कुछ बुनियादी अवधारणाएँ

पदार्थ की अवस्थाएँ

परमाणु संरचना

रासायनिक आबंध और आणविक संरचना

रासायनिक ऊष्मागतिकी

विलयन

साम्यावस्था

रेडॉक्स अभिक्रियाएं और विद्युत रसायन

रासायनिक गतिकी

पृष्ठ रसायन

जैव रसायन

शुद्धीकरण और जैविक यौगिकों की विशेषताएं

हाइड्रोकार्बन

दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान

व्यावहारिक रसायन विज्ञान से जुड़े सिद्धांत

हैलोजेन युक्त कार्बनिक यौगिक

ऑक्सीजन युक्त कार्बनिक यौगिक

नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक

बहुलक

जैविक रसायन विज्ञान के कुछ बुनियादी सिद्धांत

जैविक अणु

अजैविक रसायन

तत्वों का वर्गीकरण और गुणधर्मों में आवर्तिता

हाइड्रोजन

एस ब्लॉक तत्व (एल्कली और एल्कलाइन भू धातुएं)

पी ब्लॉक तत्व (समूह 13 से 18 के तत्व)

डी व एफ ब्लॉक के तत्व

उप-सहसंयोजक यौगिक

पर्यावरणीय रसायन

धातु निष्कर्षण और प्रक्रिया के सिद्धांत

 जेईई मेन 2021 परीक्षा पैटर्न

प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को जेईई मेन 2021 के पाठ्यक्रम के साथ आधिकारिक परीक्षा पैटर्न की जांच कर लेनी चाहिए। प्रवेश परीक्षा कैसे आयोजित की जाएगी, इसकी अवधि, भाषा, प्रश्नों की संख्या, अंकन योजना आदि के बारे में पिछले वर्ष के जेईई मेन परीक्षा प्रारूप से जानकारी मिल जाएगी।

This post was last modified on January 20, 2021 3:52 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022