जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मंत्री निशंक फंसे रहे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 5 घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे, क्योंकि सैकड़ों छात्रों ने परिसर को घेर लिया। छात्र शुल्क में बढ़ोतरी व जेएनयू प्रशासन के कुछ अन्य फैसलों के खिलाफ विश्वविद्यालय के प्रवेशद्वार के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

पोखरियाल सुबह करीब 11 बजे जेएनयू पहुंचे। घंटों तक फंसे रहने के बाद अनुरक्षक दल के साथ उन्हें 4 बजे बाहर निकाला गया। इस दौरान विशेष आयुक्त आर.एस.कृष्णा सहित दूसरे शीर्ष अधिकारी परिसर में पहुंच गए थे।

इससे पहले, पुलिस व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया था। उन्होंने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, लेकिन वे घंटों तक अडिग रहे।

प्रदर्शन का आयोजन जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन (जेएनयूएसयू) ने किया था। छात्र जेएनयू प्रशासन के हालिया आदेश का विरोध कर रहे थे, जिसमें हॉस्टल, मेस व सिक्युरिटी शुल्क को कथित तौर पर 400 फीसदी बढ़ाया गया है। प्रशासन ने हॉस्टल में रहने की अवधि को भी सीमित कर दिया है।

यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ, जब विश्वविद्यालय एक दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा था, जिसमें उप राष्ट्रपति व पोखरियाल मौजूद थे। नायडू व्याख्यान देने के बाद वहां से चले गए, लेकिन पोखरियाल वहां घंटों तक फंसे रहे।

छात्र यूनियन ने दीक्षांत समारोह के बहिष्कार का आह्वान किया था और प्रशासन द्वारा प्रस्तावित हॉस्टल ड्रॉफ्ट मैनुअल व शुल्क बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022