जेएनयू ने हिंसा पर दोबारा जारी किया बयान

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)| जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा की घटना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि परिसर के भीतर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति पैदा हो गई, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बुलाई गई है।

 इससे पहले हालांकि जेएनयू रजिस्ट्रार द्वारा जारी संदेश को इससे पहले वापस ले लिया गया था। विश्वविद्यालय ने कहा कि कुछ भ्रांति थी लेकिन बयान उसी रूप में है।

जेएनयू समुदाय को जारी त्वरित संदेश में रजिस्ट्रार ने कहा, “जेएनयू परिसर में कानून-व्यवस्था को लेकर स्थिति गंभीर हो गई है। लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश अराजक तत्व घूम रहे हैं। वे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमले कर रहे हैं।”

जेएनयू प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बुलाई है।

उन्होंने कहा, “यह शांति बनाए रखने का वक्त है। सतर्क रहें। किसी आपात स्थिति में 100 नंबर डायल कर सकते हैं। अराजक तत्वों से निपटने के लिए पहले ही कोशिश की जा चुकी है।”

इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया कि बयान क्यों वापस लिया गया और फिर दोबारा जारी किया गया। इस संबंध में बताने को विश्वविद्यालय का कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022