नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)| उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वेंकैया ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, “मैं लंबे समय के प्रिय मित्र और मेरे सबसे करीबी सहयोगियों में से एक श्री अरुण जेटली के निधन के बारे में जानकर बहुत सदमे में हूं। उनका निधन राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति और मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मेरे पास व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है।
नायडू को चेन्नई से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जाना था, मगर वह जेटली के निधन की खबर मिलने पर अब वापस दिल्ली लौट रहे हैं।
उपराष्ट्रपति ने इस दौरान कई ट्वीट किया और जेटली की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार भी मिला था।
लंबी बीमारी के बाद जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…