जेटली की हालत अभी भी गंभीर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच कई नेता उनका हाल जानने एम्स पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ एम्स पहुंचे और उन्होंने जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं हरसिमरत कौर बादल और भाजपा महासचिव अरुण सिंह भी जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे।

जेटली की बेटी से मिलने के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट किया, “गंभीर लेकिन सुधार के संकेत। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि जेटली (66) को एक्स्ट्रा कॉरपोरल मेंब्रेन ऑक्सीजेनेशन (ईसीएमओ) पर रखा गया है। इस पर उन्हीं मरीजों को रखा जाता है, जिनका फेफड़ा और दिल काम नहीं कर पाता।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जेटली नौ अगस्त से भर्ती हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022