झारखंड : आगामी चुनावों पर नड्डा ने की नेताओं के साथ चर्चा

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)| भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को राज्य के पार्टी नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। नड्डा जब शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। इसके बाद नड्डा ने मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्य स्थानीय नेताओं के साथ राज्य अतिथि गृह में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।

बाद में, नड्डा ने जिला अध्यक्षों की एक बैठक में भी भाग लिया। यहां उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य की 14 संसदीय सीटों में से 12 सीटें जीती, वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में 82 सदस्यीय सदन में 37 सीटें जीतीं। इसी के साथ उसके सहयोगी अखिल झारखंड छात्र संघ ने भी पांच सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद नड्डा ने कहा, “2019 के विधानसभा चुनावों में इसे बनाए रखा जाना चाहिए।”

बता दें कि झारखंड में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। नड्डा का हालांकि राज्य के सांसदों और विधायकों से मिलना अभी बाकी है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022