झारखंड : भाजपा की दूसरी सूची जारी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दिया टिकट

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुधवार को जारी सूची में सिर्फ एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया। पहले चरण के चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक लोहरदगा से भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को उतारा है। इस सीट से मौजूदा विधायक सुखदेव अक्टूबर में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोहरदगा सीट से 2014 के चुनाव में आजसू उम्मीदवार कमल किशोर भगत चुनाव जीते थे। बाद में एक मामले में विधायक कमल किशोर को सजा होने पर इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस से सुखदेव भगत जीते थे। मगर, सुखदेव भगत चुनाव से पहले पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए।

खास बात है कि अब लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का मुकाबला मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से होगा। रामेश्वर उरांव को कांग्रेस ने यहां से टिकट दिया है। वहीं, आजसू ने यहां से नीरू शांति भगत को खड़ा किया है। नीरू 2014 के चुनाव में आजसू से जीतने वाले कमल किशोर भगत की पत्नी हैं। आजसू ने उन्हें उपचुनाव में भी लड़ाया था मगर कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा अब तक राज्य में कुल 81 में से 53 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहली सूची में भाजपा ने 52 उम्मीदवारों के टिकट घोषित किए थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022